विश्व

WAR BREAKING: यूक्रेन-रूस आज रात फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे

jantaserishta.com
2 March 2022 3:45 PM IST
WAR BREAKING: यूक्रेन-रूस आज रात फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे
x

नई दिल्ली: युद्ध के सातवें दिन रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को घेर लिया है. सुबह से ही सरकारी बिल्डिंग्स पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. वहीं रूस की डिप्लोमैटिक तैयारी भी जारी है. लिहाजा आज रात रूस और यूक्रेन एक बार फिर से बातचीत की मेज पर आएंगे. हालांकि अभी ये कहना कठिन है कि ये बातचीत कहां पहुंचेगी. लेकिन दोनों देशों के बीच दूसरी बार बात होगी.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने चिंता व्यक्त की है कि रूसी हमलों से पवित्र धार्मिक स्थलों को खतरा हो सकता है. साथ ही कहा कि रूसी सैनिक हमारे इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. ज़ेलेंस्की ने बुधवार को कीव में होलोकॉस्ट स्मारक बाबी यार पर हुए रूसी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा ये यह मानवता से परे है. इस तरह के मिसाइल हमले का मतलब है कि कई रूसियों के लिए हमारा कीव पूरी तरह से विदेशी है. वे हमारे इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. उनके पास हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सभी को मिटाने का आदेश है. जेलेंस्की ने यह भी दावा किया कि पिछले गुरुवार को आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 6,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं
यूक्रेन के Konotop शहर के मेयर का दावा है कि रूसी सेना ने उनको अल्टीमेटम दिया है कि सरेंडर कर दें वर्ना शहर को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story