युद्ध ब्रेकिंग: यूक्रेन की सेना ने 250 रूसी टैंकों को किया नष्ट, इतने रूसी सैनिकों को मार गिराया

फोटो: AFP
नई दिल्ली: रूसी सैनिकों के हमले के बाद यूक्रेन में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार तड़के आग लग गई। पास के शहर एनरगोडर के मेयर ने इसकी जानकारी दी है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों में भारी लड़ाई और गोलाबारी जारी है। रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रूसी आक्रमण पर चर्चा के लिए गुरुवार को ब्रेस्ट में दूसरे दौर की वार्ता के लिए मिले। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन रूसी सेना के हाथों में जाता है, तो अगला निशाना बाल्टिक राज्य हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है। आपको बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण की घोषणा की थी। इस युद्ध के एक सप्ताह हो चुके हैं। 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अभी तक सैकड़ों लोगों की जान गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





