विश्व

वॉर ब्रेकिंग: 10 ह्यूमन कॉरिडोर खोलने पर यूक्रेन सहमत

jantaserishta.com
19 March 2022 3:36 PM IST
वॉर ब्रेकिंग: 10 ह्यूमन कॉरिडोर खोलने पर यूक्रेन सहमत
x

नई दिल्ली: रूस औऱ यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही. रूस हमले कर रहा है. कब कौन सा बम कहां गिर जाए, कहा नहीं जा सकता. वहीं जेलेंस्की का हौसला भी कायम है. वहीं अमेरिका समेत कई देश रूस पर कई पाबंदियां लगा चुके हैं.

यूक्रेन ने 10 ह्यूमन कॉरिडोर खोलने पर सहमति दे दी है. यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेशचुक ने कहा है कि हम ह्यूमन कॉरिडोर खोलने पर सहमत हैं. जो 10 ह्यूमन कॉरिडोर खोलने की सहमति दी गई है उनमें मारियूपोल शहर भी शामिल है.
यूक्रेन का मारियूपोल शहर रूस की भारी गोलाबारी में तबाह हो गया है. मारियूपोल शहर की सैटेलाइट तस्वीरें शहर की दुर्दशा बयान कर रही हैं.
जर्मनी की कंपनी Bosch ने रूस के प्लांट में उत्पादन रोक दिया है. Bosch की ओर से कहा गया है कि इस तरह की जानकारी मिली थी कि इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सेना की ओर से किया जा रहा है. इसे देखते हुए हमने उत्पादन रोकने का फैसला किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story