विश्व

WAR BREAKING: यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में घुसे रूसी सैनिक, एयर रेड अलर्ट

jantaserishta.com
27 Feb 2022 12:36 PM IST
WAR BREAKING: यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में घुसे रूसी सैनिक, एयर रेड अलर्ट
x

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं. क्योंकि रूसी सैनिकों ने इसकी घेराबंदी करना शुरू कर दिया है. आलम ये है कि यहां एक अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें. बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अगर आवश्यक न हो तो घर पर ही रहें. साथ ही खिड़कियों से दूर रहें.

यूक्रेन ने रूसी हमलों के लेकर कहा है कि अब रूसी सेना खतरनाक कदम उठा रही है. दुश्मन रूस ने न्यूक्लियर कचरे पर हमला कर दिया है. हालांकि इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है. बता दें कि कीव की सड़कों पर लड़ाई जारी है. रूस ने मिसाइल से कीव पर बमबारी की है. वर्तमान में विनाश की सीमा का आकलन करना संभव नहीं है.
रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए जापान अपने G7 समकक्षों से कॉर्डिनेट करेगा. जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने रविवार को ये बात कही है. वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कनाडा ने रूस के खिलाफ पाबंदियों का दायरा बढ़ाते हुए उसे स्विफ्ट से बाहर कर दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story