विश्व

वॉर ब्रेकिंग: यूक्रेन में रेडियो ऐक्टिव कचरे पर गिरे रूसी मिसाइल

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:43 AM IST
वॉर ब्रेकिंग: यूक्रेन में रेडियो ऐक्टिव कचरे पर गिरे रूसी मिसाइल
x

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा है कि यूक्रेन में रूस की तरफ जो मिसाइल हमले हुए उसमें से कई मिसाइल न्यूक्लियर कचरे पर गिरे हैं। यह भी कहा गया है कि इनमें से कहीं रेडियोऐक्टिव रिसाव नहीं शुरू हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वोटिंग में भारत ने खुद को किया अलग
रूस औऱ यूक्रेन के बीच युद्ध और लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने एक आपातकाल बैठक बुलाई। इस बैठक में भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए हल निकालने की बात का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मामले पर चर्चा को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें 15 सदस्यों में से 11 ने इसके समर्थन में वोट किया। वहीं भारत ने वोटिंग से खुद को अलग कर लिया। भारत के अलावा चीन और यूएई ने भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, वहीं रूस ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट किया। बता दें कि 1950 के बाद यह 11वीं इस तरह की आपातकाल बैठक बुलाई गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story