विश्व

WAR BREAKING: रूसी सेना ने दिया अल्टीमेटम- सरेंडर करो, वरना पूरे शहर को तबाह कर देंगे, देखें लेटेस्ट वीडियो

jantaserishta.com
2 March 2022 3:14 PM IST
WAR BREAKING: रूसी सेना ने दिया अल्टीमेटम- सरेंडर करो, वरना पूरे शहर को तबाह कर देंगे, देखें लेटेस्ट वीडियो
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के Konotop शहर के मेयर का दावा है कि रूसी सेना ने उनको अल्टीमेटम दिया है कि सरेंडर कर दें वर्ना शहर को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.

रूसी मिलिट्री के खिलाफ यूक्रेन के लोग खुलकर सामने आ रहे हैं. Starobilsk के Luhansk में लोगों ने रूसी काफिले का रास्ता ब्लॉक कर लिया है.
यूक्रेन में पासपोर्ट की वजह से 16 साल के लड़के की जान बच गई है. ब्लास्ट के बाद बम के धातु का हिस्सा बच्चे की तरफ बढ़ा और पासपोर्ट में अटक गया. फिलहाल बच्चे की सर्जरी हो रही है. यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच स्पेन ने कहा है कि वह यूक्रेन को आक्रामक हथियार देगा.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है. इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story