विश्व

वॉर ब्रेकिंग: कीव शहर पर रूस की सेना ने दागे 30 रॉकेट, सुनाई दिए तेज धमाके

jantaserishta.com
23 March 2022 11:48 AM IST
वॉर ब्रेकिंग: कीव शहर पर रूस की सेना ने दागे 30 रॉकेट, सुनाई दिए तेज धमाके
x
देखें वीडियो।

Russia Ukraine War Updates : युद्ध के 28वें दिन भी रूस के हमले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे. अब रूसी सेना ने कीव के ओबोलोन में गोलाबारी की है. इस हमले में दो इमारतों और एक ट्रक में आग लग गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है. अभी इस हमले से होने वाले नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शांति वार्ता को लेकर कहा कि रूस कठोर और टकराव पैदा करने वाली बातें करता है.

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने 30 रॉकेट दागे हैं. इसके बाद कीव शहर के अलग-अलग कोनों में तेज धमाके सुनाई दिए. ये रॉकेट शहर के पूर्वी भाग में दागे गए.
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अहम दौरे पर हैं. इसमें वह सबसे पहले बेलजियम जाएंगे. यहां वह NATO सदस्य देशों, G7 नेताओं और यूरोपियन यूनियन के नेताओं से मिलेंगे. बाइडेन ने बताया कि यहां यूक्रेन को समर्थन देने पर बात होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story