वॉर ब्रेकिंग: रूस ने कम किए जमीनी हमले, यूएन ने कहा-90 बच्चों सहित 1035 लोगों की गई जान

कीव: यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते रूसी हवाई हमले में मारियुपोल थिएटर पर लगभग 300 लोग मारे गए थे. इस थियेटर को आश्रय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. वहीं अमेरिका ने कहा कि रूसी सेना ने फिलहाल राजधानी कीव पर कब्जा करने के उद्देश्य से अपने जमीनी आक्रमण को रोक दिया है, और नियंत्रण के लिए लड़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है. उधर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के एक संप्रभु देश के रूप में अस्तित्व से इनकार कर दिया. वहीं रूसी जनरल स्टाफ के डिप्टी चीफ कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि ऑपरेशन के पहले चरण का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन की लड़ने की क्षमता को कम करना था, जो कि लगभग पूरा हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





