विश्व

वॉर ब्रेकिंग: रूस और यूक्रेन आज 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर हुए सहमत

jantaserishta.com
18 March 2022 5:25 PM IST
वॉर ब्रेकिंग: रूस और यूक्रेन आज 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर हुए सहमत
x

कीव: यूक्रेन और रूस आज 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमत हो गए हैं. ये कॉरिडोर मारियुपोल, सुमी, ट्रॉस्ट्यानेट्स, लेबेडिन, कोनोटोप, क्रास्नोपिल्या की बस्तियों और वेलेका पाइसारिवका से शुरू हो सकता है. यूक्रेन ने बालाक्लेया और इज़ियम, खार्किव ओब्लास्ट को मानवीय सहायता देने की योजना बनाई है.

रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का दौर जारी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान ने उठाए ये कदम
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर प्रतिबंधों का दौर जारी है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, न्यूज़ीलैंड ने 300 से अधिक रूसियों के प्रवेश से इनकार कर दिया है. साथ ही प्रोम्सवाज़ बैंक पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. उधर, जापान ने अपने प्रतिबंधों की सूची में रूस की और 9 कंपनियों और 15 लोगों के खिलाफ नए प्रतिबंध की घोषणा की है.
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की
कैलिफ़ोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूसियों से कहा कि उन्हें यूक्रेन में युद्ध के बारे में झूठ बोला जा रहा है. श्वार्जनेगर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए रूसी सैनिकों के जीवन का बलिदान करने का आरोप लगाया.
नौ मिनट के वीडियो में श्वार्ज़नेगर ने कहा कि यह एक अवैध युद्ध है. उन्होंने सीधे पुतिन को संबोधित करते हुए कहा कि आपने यह युद्ध शुरू किया है. आप इस युद्ध का नेतृत्व कर रहे हैं. आप इस युद्ध को रोक सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story