विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: सैनिक के परिवार को मुआवजा राशि देंगे पुतिन

jantaserishta.com
6 March 2022 7:58 AM IST
युद्ध ब्रेकिंग: सैनिक के परिवार को मुआवजा राशि देंगे पुतिन
x

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग लड़ रहे सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को भुगतान के लिए एक डिक्री पर साइन किए. इसके तहत यूक्रेन में मरने वाले सैनिक के परिवार के सदस्यों को 5 मिलियन रूबल मिलेंगे.

रूस ने शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया था. इसके तहत कहा गया था कि यूक्रेन के ईस्टर्न पार्ट स्थित डोनेत्स्क के 2 शहरों में सीजफायर किया था. बता दें कि डोनेत्स्क को जंग शुरू होने के पहले ही रूस ने एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था. सीजफायर के बाद भी रूस ने रविवार को मारियूपोल में हमला कर दिया. मारियूपोल वही शहर है जिसमें बीते दिन युद्ध विराम था. इस दौरान रूस की ओर से कहा गया था कि वह इस दौरान हमला नहीं करेगा. लिहाजा फंसे हुए लोगों को सेफ पैसेज दिया जाएगा.
यूक्रेन रूस जंग के बीच दोनों देशों में वार्ता का दौर भी जारी है. लिहाजा दोनों देशों के बीच अभी तक 2 दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन अब तीसरे चरण की बातचीत के लिए रूस और यूक्रेन एक बार फिर से कल चर्चा की मेज पर आएंगे. हालांकि इससे पहले हुई दोनों बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकला था. ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों देश युद्ध के बीच बात करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story