विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: कीव में दहशत का माहौल, रूस के 2 लड़ाकू विमान गुजरे

jantaserishta.com
27 Feb 2022 12:13 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: कीव में दहशत का माहौल, रूस के 2 लड़ाकू विमान गुजरे
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में लोगों की जान पर बन आई है. दरअसल जंग के चौथे दिन के हालात ऐसे हैं कि यहां रूसी सेना अब कीव में कब्जे की तैयारी है. खारकीव में सेना घुस चुकी है. ऐसे में कीव में दहशत का माहौल है. कीव में खतरे से सायरन गूंज रहे हैं. हुलिया बदलकर रूसी फौज के घुसने की आशंका जताई गई है. लिहाजा ये भी कहा गया है कि लोग सतर्क करें. यहां लोग जान बचाकर गांवों की ओर भाग रहे हैं.

यूक्रेन में हालात बेहद भयावह होते जा रहे हैं. क्योंकि कीव में थोड़ी देर पहले ही सायरन बजा है. वहीं आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई है. बता दें यहां लोगों को तत्काल प्रभाव से बंकर्स के अंदर जाने के लिए कहा गया है. एंबुलेंस का आना-जाना काफी बढ़ गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story