विश्व
वॉर ब्रेकिंग: रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में अब होगा गुरिल्ला युद्ध
jantaserishta.com
27 March 2022 3:55 PM IST

x
कीव: यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख ने भविष्यवाणी की है कि रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जल्द ही यूक्रेनी गुरिल्ला युद्ध शुरू होगा.
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा के बावजूद अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाने की कोशिश नहीं कर रहा है. ब्लिंकन की टिप्पणी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा वारसॉ में एक भाषण के दौरान पुतिन के बारे में कहे जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने मॉस्को को गुस्से में चेतावनी दी कि वह यूक्रेनी लोगों के भीतर रूस के लिए गहरी घृणा के बीज बो रहा है, क्योंकि तोपों से किए जा रहे हमलों एवं हवाई बमबारी के कारण शहर मलबे में तब्दील हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों की मौत हो रही है और अन्य लोग शरणस्थलों की खोज में हैं तथा जीवित रहने के लिए भोजन एवं पानी की तलाश कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





