युद्ध ब्रेकिंग: एलन मस्क की कंपनी यूक्रेन में दे रही इंटरनेट, रूसी हमले का नहीं पड़ेगा प्रभाव

नई दिल्लीः रूस-यूक्रेन युद्ध का आज चौथा दिन है और इस बीच कई सारे डेवेलपमेंट दुनियाभर में देखने को मिल रहे हैं. यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडेरोव ने इस युद्ध के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क से मदद मांगी है. एलन मस्क की स्टारलिंक सेटेलाइट से चलने वाली इंटरनेट सर्विस है और अब ये इंटरनेट सर्विस यूक्रेन में मुहैया कराई जाने लगी है. युद्ध के दौरान यूक्रेन में इंटरनेट की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और इसे दुरुस्त करने के लिए एलन मस्क ने स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट सुविधा जरूरतमंदों को मुहैया कराने का फैसला किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





