विश्व

WAR BREAKING: न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल साइट पर हमला

jantaserishta.com
27 Feb 2022 1:06 PM IST
WAR BREAKING: न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल साइट पर हमला
x

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं. क्योंकि यहां रूसी सेना कब्जे की तैयारी कर रही है. बता दें कि कीव से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित शहर बुका में रूसी सेना दाखिल हो गई है.

चेर्नोबिल में रूसी कब्जे के बाद न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा 20 गुना तक बढ़ गया है. इलाके में रूसी फोर्सेस के मूवमेंट से रेडियोएक्टिव धूल चारों तरफ फैल गई है.
रूस की सेना अब यूक्रेन पर कब्जे की तैयारी कर रही है. बता दें कि जहां रूसी सेना खारकीव में घुस चुकी है, वहीं अब सूमी में भी सैनिक दाखिल हो रहे हैं.
यूक्रेन के अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खारकीव में भी रूसी सैनिक अब सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना घुस चुकी है.
यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं. क्योंकि रूसी सैनिकों ने इसकी घेराबंदी करना शुरू कर दिया है. आलम ये है कि यहां एक अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें. बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अगर आवश्यक न हो तो घर पर ही रहें. साथ ही खिड़कियों से दूर रहें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story