विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: कीव और चेर्निहाइव में बज रहे एयर रेड साइरन

jantaserishta.com
5 March 2022 11:04 AM IST
युद्ध ब्रेकिंग: कीव और चेर्निहाइव में बज रहे एयर रेड साइरन
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूसी हमले जारी है. बता दें कि शनिवार की सुबह से ही कीव और चेर्निहाइव में एय़र रेड साइरन बज रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मेट्रो शेल्टर में पनाह लेने की हिदायत दी है.

यूक्रेन के बढ़ते संकट के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी. वह इन देशों में अपने यूरोपीय सहयोगियों को रूसी आक्रमण के खिलाफ एकजुट करेंगी. कमला हैरिस की प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगी और रूसी आक्रमण के सामने नाटो के पूर्वी हिस्से के सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन का प्रदर्शन करेगी. जानकारी के मुताबिक वह 9-11 मार्च को वारसॉ, पोलैंड और बुखारेस्ट, रोमानिया की यात्रा पर जाएंगी.
रूस यूक्रेन में 1,000 और सुपारी किलर को तैनात करने वाला है. ये दावा यूक्रेन के एक एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही इस बात के संकेत दिए हैं कि रूस बड़े पैमाने पर सुपारी किलर्स को यूक्रेन भेज सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story