विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: भारतीयों को सलाह, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आपातकालीन ट्रेन चलाई जा रही

jantaserishta.com
27 Feb 2022 2:53 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: भारतीयों को सलाह, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आपातकालीन ट्रेन चलाई जा रही
x

Russia- Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में दहशत का माहौल है, यहां लगातार साइरन बज रहे हैं. रूस के हमले अब बेकाबू होते जा रहे हैं. बता दें कि रूस की सेना खारकीव में घुस गई है. अब रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की तैयारी में हैं. बता दें कि कीव में रूस ने न्यूक्लियर कचरे पर मिसाइल गिरा दी है. राजधानी कीव में अब लोग अपनी जान बचाने के लिए गांवों की ओर भाग रहे हैं.

यूक्रेन रेलवे की ओर से कीव से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आपातकालीन ट्रेन चलाई जा रही है. इस बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि इस सुविधा के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा. ट्रेनों का शेड्यूल स्टेशनों पर देखा जा सकता है. प्रवासी भारतीयों को सलाह दी गई है कि वह खतरे वाले इलाके से दूर पश्चिमी क्षेत्र में चले जाएं.
यूक्रेन के चेर्निहाइव इलाके में रूसी टैंकों का काफिल पुलिस ने रोक दिया है. बता दें कि यूक्रेन में रूसी सेना अब खारकीव के साथ ही कीव में भी घुसपैठ की कोशिश कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story