विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: खारकीव में 8 लोगों की मौत, फैली दहशत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 March 2022 12:07 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: खारकीव में 8 लोगों की मौत, फैली दहशत, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के खारकीव शहर में आज रात रूस ने खूब बमबारी की है. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच रूस के Mykolaiv शहर में एक रॉकेट में भी ब्लास्ट हुआ है.


लुहान्सक में धमाकों से दहशत
एक शक्तिशाली विस्फोट ने लुहान्सक शहर को हिलाकर रख दिया है, रिपोर्टों के अनुसार एक तेल डिपो में आग लग गई है. चश्मदीदों के मुताबिक, सिटी सेंटर में तेज धमाका साफ सुनाई दे रहा था. बताया जा रहा है कि सुबह 6:55 बजे (स्थानीय समयानुसार) विस्फोट के तुरंत बाद तेल डिपो में आग लग गई. इस हमले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. ब्लास्ट के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. यह स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं. लुहान्सक पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के प्रमुख के सलाहकार रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने तेल डिपो पर मिसाइल हमला किया है. बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले की शुरुआत से पहले लुहान्सक को स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story