विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: यूक्रेन में खोले जाएंगे 6 मानवीय कॉरिडोर

jantaserishta.com
7 March 2022 3:56 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: यूक्रेन में खोले जाएंगे 6 मानवीय कॉरिडोर
x

नई दिल्ली: रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा किया है कि यूक्रेन में छह मानवीय कॉरिडोर खोले जाएंगे. रूस ने तीन यूक्रेनी Su-27 लड़ाकू विमान, एक Su-25, दो हेलीकॉप्टर और 8 ड्रोन को मार गिराया है. इसके अलावा, रूसी समर्थक अलगाववादियों ने मारियुपोल में आक्रमण किया, शहर के पश्चिमी भाग में लड़ाई हुई.

ICJ में रूस के खिलाफ सुनवाई
इंटरनेशनल कोर्ट में रूस के खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है. यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अर्जी दी थी. इस मामले की सुनवाई हेग में हो रही है. यूक्रेन ने कहा है कि रूस उसके देश में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोके. अदालत यूक्रेन की इस अर्जी पर विचार कर रही है.
रूस-यूक्रेन वॉर में चीन मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है. चीन के विदेश ने कहा है कि चीन 'जरूरी मध्यस्थता' करने को तैयार है. चीन के विदेश मंत्री का ये ध्यान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा. उन्होंने कहा कि चीन का रेड क्रॉस यूक्रेन जल्द ही यूक्रेन में सहायता भेजने जा रहा है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस के साथ चीन की दोस्ती अभी भी चट्टान की तरह अडिग है. बता दें कि भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे राउंड की वार्ता होनी है. इससे पहले रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों में युद्ध विराम की घोषणा की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story