विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: Mykolayiv में 24 लोगों की मौत

jantaserishta.com
1 April 2022 12:49 PM IST
युद्ध ब्रेकिंग: Mykolayiv में 24 लोगों की मौत
x

कीव: यूक्रेन रूस युद्ध का आज 37वां दिन है. इस दौरान यूक्रेन के एक शहर Mykolayiv में रूसी मिसाइल एक बिल्डिंग से टकराई थी. इस हमले में अबतक कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 23 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं.

यूक्रेन रूस के बीच पिछले पांच सप्ताह से चल रही युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत फिर से शुरू होने वाली है, हालांकि यूक्रेनी सेना दक्षिण और पूर्व में और हमलों के लिए तैयार है. दरअसल आज यानी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक बार फिर शांति वार्ता करने को दोनों देश तैयार है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में, मास्को जॉर्जिया में रूसी समर्थित अलग-अलग क्षेत्रों से बलों को फिर से तैनात कर रहा है.
यूक्रेन की राज्य बिजली कंपनी (Ukraine's State Power Company) ने कहा कि रूसी सैनिकों ने चेरनोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl nuclear plant) छोड़ना शुरू कर दिया. अधिकारी ने बताया, "चेरनोबिल वह क्षेत्र है जहां से वे अपने कुछ सैनिकों को स्थानांतरित कर रहे हैं. सैनिक चेरनोबिल से दूर जा रहे हैं और बेलारूस में प्रवेश कर रहे हैं."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story