विश्व

युद्ध ब्रेकिंग: रूसी बमबारी में ग्रीस के 10 लोगों की मौत, रूसी राजदूत तलब

jantaserishta.com
27 Feb 2022 8:03 AM IST
युद्ध ब्रेकिंग: रूसी बमबारी में ग्रीस के 10 लोगों की मौत, रूसी राजदूत तलब
x

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग अब कई जान ले रही है. इसमें न सिर्फ यूक्रेन के नागरिक मारे जा रहे हैं, बल्कि ग्रीस के नागरिक भी इसका शिकार हुए हैं. बता दें कि यूक्रेनी शहर मारियुपोल के पास रूसी बमबारी से ग्रीस के 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. एजेंसी के मुताबिक ग्रीस ने रूस के राजदूत को तलब कर लिया है. ग्रीस के प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे 10 निर्दोष लोग नागरिक मारियुपोल के पास हुए रूसी हवाई हमलों में मारे गए हैं. अब इस बमबारी के बंद कर देना चाहिए. ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बमबारी सरताना और बुगास गांवों के बाहरी इलाके में हुई और इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story