विश्व

वॉर बिग ब्रेकिंग: कीव से पीछे हट रही रूस की सेना, बातचीत का माहौल बनाने की कोशिश

jantaserishta.com
6 April 2022 2:57 PM IST
वॉर बिग ब्रेकिंग: कीव से पीछे हट रही रूस की सेना, बातचीत का माहौल बनाने की कोशिश
x

कीव: रूस की मीडिया के मुताबिक क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना का पीछे हटना गुडविल जेस्चर है. रूस ने दावा किया है कि वह बातचीत के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकी गंभीरता से इस मुद्दे पर चर्चा हो सके.

पश्चिमी यूक्रेन के Lviv क्षेत्र में तेज बम धमाकों की आवाज सुनाई दी है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि उन्हें तेज धमाकों की आवाज आई है. Lviv में लगातार रुक-रुक कर हमले होते दिख रहे हैं.
रूस पर अभी तक अमेरिका कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है. अब उन्हीं प्रतिबंधों को और ज्यादा सख्त करने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि अमेरिका अब रूस में कोई भी नया निवेश नहीं करने वाला है.
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध तेज हो चुका है. कई इलाकों में भारी बमबारी का दौर जारी है. जमीन पर स्थिति बद से बदतर की ओर जाती दिख रही है. अमेरिका जैसे बड़े देश रूस पर पाबंदियां जरूर लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी हमले नहीं थम रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story