विश्व

वॉर बिग ब्रेकिंग: पुतिन की सेना का बड़ा हमला, इस घातक हथियार का किया प्रयोग

jantaserishta.com
17 Oct 2022 3:53 PM IST
वॉर बिग ब्रेकिंग: पुतिन की सेना का बड़ा हमला, इस घातक हथियार का किया प्रयोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

100 से ज्यादा इलाकों की बिजली गुल के बाद हड़कंप।
कीव: रूस और यूक्रेन की जंग एक बार फिर से खतरनाक मोड ले रही है. दरअसल, क्रीमिया ब्रिज के ब्लास्ट के बाद रूस बौखला गया है. लिहाजा रूसी सैनिक यूक्रेन पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं. रूस ने सोमवार को फिर से यूक्रेन पर हमले किए हैं. यूक्रेन के पीएम ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने उनके तीन रीजनों पर ड्रोन से हमले किए हैं. इस अटैक में उनके कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्टर तबाह हो गए हैं. इतना ही नहीं, इस हमले में करीब 100 टाउन की बिजली गुल हो गई है.
एजेंसी के मुताबिक रूस ने सोमवार की सुबह राजधानी कीव के केंद्र पर ड्रोन से हमले किए. ये अटैक उस वक्त हुए, जब लोग घरों से बाहर थे. बताया जा रहा है कि हमले भीड़भाड़ वाले इलाके में किए गए हैं. इसके साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना ने गोलाबारी भी की है. रूस ने एक सप्ताह में दूसरी बार पूरे यूक्रेन में हमले किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story