विश्व

व्लादिमीर पुतिन ने NATO देशों को दी चेतावनी, 'हथियारों की सप्लाई रोकें वरना होंगे घातक परिणाम'

Neha Dani
9 March 2022 1:53 AM GMT
व्लादिमीर पुतिन ने NATO देशों को दी चेतावनी, हथियारों की सप्लाई रोकें वरना होंगे घातक परिणाम
x
दोनों देशों के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन यह बेनतीजा रही है.

पुतिन की यूरोपीय संघ और NATO को चेतावनी: यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूरोपीय संघ और NATO देशों को चेतावनी दी है और कहा पश्चिमी देश यूक्रेन को घातक हथियार भेज रहे हैं. उन्होंने कहा कि हथियारों की सप्लाई रोकें, वरना इसके घातक परिणाम होंगे.

यूक्रेन में नहीं होगी पुतिन की जीत: बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर हमला बोला है और कहा है कि यूक्रेन में युद्ध से रूस और कमजोर होगा, लेकिन इस युद्ध से पूरी दुनिया और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में पुतिन की जीत नहीं होगी.
पुतिन के दर्द को बढ़ाने के लिए कदम: बाइडेन
अमेरिका ने रूस से तेल और गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही रूस से ऊर्जा के आयात पर भी प्रतिबंध की घोषणा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन के दर्द को और बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
अमेरिका-ब्रिटेन ने तेल आयात पर लगाए प्रतिबंध
युद्ध के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने रशिया के तेल और गैस आयात पर प्रतिबंध लगाए दिया है. इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने चेतावनी दी है कि ऐसा होने से वो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई रोक देंगे और यूरोप को उसकी जरूरत की गैस सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी.
14 दिनों से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 14वां दिन है. दोनों देशों के बीच युद्ध लगातार जारी है और रूसी हमले के बाद यूक्रेन में हालात खराब होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन यह बेनतीजा रही है.


Next Story