विश्व
व्लादिमिर पुतिन ने पश्चिमी देशों के खिलाफ न्यूक्लियर बम की धमकी दी, यूक्रेन को रूस विरोधी बनाने का लगाया आरोप
Rounak Dey
28 April 2022 12:19 PM IST

x
हम इसकी अनुमति नहीं दे सकते। पश्चिमी देश हमें अलग थलग करना चाहता है, लेकिन हर बार वह देश तोड़ने में नाकाम रहा है।'
रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia Ukraine War) लगातार चल रहा है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अप्रत्यक्ष रूप से न्यूक्लियर हमले तक की बात कह दी है। दोनों देशों के युद्ध में 'हस्तक्षेप' करने पर व्लादिमिर पुतिन ने किसी भी देश के खिलाफ न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल की चेतावनी दे दी है। सेंट पीटर्सबर्ग में एक संबोधन के दौरान कहा कि रूस को धमकी देने वाले किसी भी देश के खिलाफ उसकी प्रतिक्रिया बिजली से तेज और घातक होगी।
व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि हमारे पास ऐसा करने के लिए हर तरह के जरूरी हथियार हैं। हम इनके बारे में डींग नहीं मारेंगे लेकिन हम इनका इस्तेमाल करेंगे। डेली मेल की खबर के मुताबिक पुतिन ने सीधे तौर पर परमाणु हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन निश्चित तौर पर वह रूस की नई सरमत-2 परमाणु मिसाइल का जिक्र कर रहे थे। जिसका परीक्षण कुछ दिन पहले ही पहली बार किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि यह दुनिया के किसी भी हथियार से अलग है।
'रूस के लिए खतरा बन रहा था यूक्रेन'
पुतिन ने सांसदों को एक संबोधन के दौरान यूक्रेन के सैन्य ऑपरेशन पर विस्तार से बात की। इसके साथ उन्होंने वादा किया कि निश्चित तौर पर उनकी सेना सभी लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने रूसी सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बड़े पैमाने पर संघर्ष न हो इसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन खुद को परमाणु हथियार रखने और जैविक हथियार बनाने की मांग कर रहा था जो रूस के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
पश्चिमी देश हर बार हमें तोड़ने में नाकाम
पश्चिमि देशों पर बरसते हुए पुतिन ने कहा कि वर्षों से उन्होंने हमारे पड़ोसी यूक्रेन को रूस विरोधी बना दिया। व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'मैं याद दिला दूं कि रूस हमेशा यूक्रेन के साथ एक दोस्त और एक भाई की तरह सहानभूति रखता रहा है। यूक्रेन की स्वतंत्रता से ही हमने माना कि इसके हमारे साथ दोस्ताना संबंध होंगे। लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि ये रूस विरोधी क्षेत्र हो जाएगा. हम इसकी अनुमति नहीं दे सकते। पश्चिमी देश हमें अलग थलग करना चाहता है, लेकिन हर बार वह देश तोड़ने में नाकाम रहा है।'
Next Story





