विश्व

व्लादिमीर पुतिन ने कहा- क्षेत्रीय टकराव में वृद्धि के कारण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था मे हो रही है प्रभावित

Kajal Dubey
27 Jan 2021 10:38 PM IST
व्लादिमीर पुतिन ने कहा- क्षेत्रीय टकराव में वृद्धि के कारण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था मे हो रही है प्रभावित
x
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)ने आगाह किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)ने आगाह किया है कि क्षेत्रीय टकरावों (Regional conflicts) में काफी वृद्धि हो रही है और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक विकास के पतन और 'सबके एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहने'' का खतरा बढ़ रहा है.पुतिन ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सप्ताह भर के डिजिटल 'दावोस एजेंडा समिट' के अपने विशेष संबोधन में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया और बढ़ते सामाजिक विभाजन तथा साझा चुनौतियों के संदर्भ में मौजूदा चुनौतियों और 1930 के दशक के शुरुआती वषों के बीच की समानता को लेकर चेतावनी दी.उन्होंने कहा, "उससे वामपंथी और दक्षिणपंथी - दोनों प्रकार के लोकलुभावनवाद को बढ़ावा मिला है और चरमपंथी गतिविधियों में वृद्धि हुई है.''

पुतिन ने परमाणु हथियारों से संबंधित समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यह "सही कदम" है, लेकिन टकराव कई गुना बढ़ रहे हैं तथा स्थिति "अप्रत्याशित रूप से अनियंत्रित हो सकती है यदि हम हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहते हैं और कुछ नहीं करते.''रूसी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 2020 में कमी आने के बाद इस साल तीन प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है. पिछले साल जीडीपी में कमी आने का मुख्य कारण महामारी से संबंधित प्रतिबंध और वस्तुओं पर आधारित अर्थव्यवस्था में व्यवधान है.पुतिन ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय संस्थान कमजोर होते जा रहे हैं, क्षेत्रीय टकराव बढ़ रहे हैं, वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. वैश्विक विकास के पतन होने का खतरा है और सबके एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहने का खतरा है.''


Next Story