विश्व

व्लादिमीर पुतिन बोले ट्रंप होते तो नहीं होता यूक्रेन से युद्ध

Subhi
16 Aug 2025 7:31 AM IST
व्लादिमीर पुतिन बोले ट्रंप होते तो नहीं होता यूक्रेन से युद्ध
x

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक बाद प्रेस क्रांफ्रेंस की। पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन में युद्ध नहीं होता।

उन्होंने कहा कि ट्रंप पहले ऐसा कहते रहे हैं और वह भी ऐसा मानते हैं। पुतिन ने बताया कि 2022 में उन्होंने बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि मामले को बढ़ने से रोका जाए। अब ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हम यूक्रेन में जंग रोक सकते हैं। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना ही बेहतर होगा। पुतिन ने कहा कि रूस की सुरक्षा सबसे बढ़कर है, अगली मीटिंग मॉस्को में होनी चाहिए।

अलास्का में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद, पुतिन ने ट्रंप को उनके सहयोग और दोस्ताना बातचीत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछला दौर अमेरिका और रूस के संबंधों के लिए कठिन रहा है और स्थिति को सुधारना जरूरी है।


Next Story