विश्व

कसाई हैं व्लादिमीर पुतिन...यह देख रूस पर भड़के बाइडेन

jantaserishta.com
27 March 2022 8:34 AM IST
कसाई हैं व्लादिमीर पुतिन...यह देख रूस पर भड़के बाइडेन
x

वारसॉ: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड के वारसॉ में शरणार्थियों से मिलने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी निंदा की. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बाइडेन से पूछा गया कि स्टैडियन नारोडोवी में यूक्रेनी शरणार्थियों को देखकर उन्हें क्या लगता है तो बाइडेन ने जवाब दिया कि पुतिन एक कसाई हैं.

उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को भी अमानवीय कहा है. वहीं, एपी की रिपोर्ट के अनुसार शरणार्थियों के भावुक कर देने वाले दृश्य को देखकर उन्होंने पुतिन को लेकर कहा कि भगवान के लिए यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता. मालूम हो कि पिछले हफ्ते बाइडेन पुतिन को युद्ध अपराधी और हत्यारा तानाशाह कहा था.
अपने 30 मिनट के भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो एकजुट है, उसे तोड़ा नहीं जा सकता है.उन्होंने कहा कि रूस लोकतंत्र का गला घोंट रहा है. यूक्रेन आज अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है. यूक्रेन के साथ हम पूरी ताकत के साथ खड़े हैं. बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं. हमें लोकतंत्र के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ना है. उन्होंने पुतिन को स्पष्ट रूस से चेतावनी दी कि वह नाटो राष्ट्र के एक इंच क्षेत्र पर भी घुसने की कोशिश न करे. बाइडेन को सुनने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ बाइडेन के बयानों की निंदा. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के राष्ट्रपति या अमेरिकी नहीं तय करेंगे कि रूस में कौन सत्ता में रहेगा."
जो बाइडेन के पुतिन को कसाई कहने के तुरंत बाद ही व्हाइट हाउस ने उनके बयान करे लेकर सफाई दे दी. वहीं बाइडेन के एयर फोर्स वन से वॉशिंगटन रवाना होने से पहले बाइडेन के सहयोगी ने स्पष्ट किया कि बाइडेन मास्को में सरकार में तत्काल बदलाव करने की बात नहीं कर रहे थे.
अपने संबोधन से कुछ घंटे पहले बाइडेन ने पोलैंड में यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की. बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि पोलैंड में शरणार्थी स्थल पर मौजूद बच्चों ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी, मेरे दादा, मेरे भाई के लिए प्रार्थना करें, जो रूस के सैनिकों से लड़ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story