विश्व

अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों के बिच वर्चुअल बैठक, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ करेंगे अध्यक्षता

Rounak Dey
8 Sept 2021 2:24 PM IST
अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों के बिच वर्चुअल बैठक, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ करेंगे अध्यक्षता
x
जिनमें अमेरिका की गठबंधन सेना और अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ दो दशकों तक लड़ने वाले तालिबान के शीर्ष नेताओं को प्रमुखता दी गई है।

पाकिस्तान ने युद्धग्रस्त देश की ताजा स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। विदेश कार्यालय के अनुसार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अफगान मुद्दे पर विदेश मंत्रियों की बैठक पाकिस्तान के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश कार्यालय ने कहा है कि यह बैठक आम अफगानिस्तान में चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई है। अफगानिस्तान के पड़ोसियों को एक शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के साझा उद्देश्य के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है।
तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के लिए अंतरिम सरकार की घोषणा के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। बैठक में नई सरकार को मान्यता देने के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि अगस्त के मध्य में तालिबान ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित निर्वाचित सरकार को हटा दिया था।
अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन
तालिबान ने अंतरिम इस्लामी सरकार के गठन का एलान कर दिया है। मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे, जबकि मुल्ला बरादर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। वहीं, हक्कानी नेटवर्क के सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है। नई सरकार में 33 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें अमेरिका की गठबंधन सेना और अफगानिस्तान सरकार के खिलाफ दो दशकों तक लड़ने वाले तालिबान के शीर्ष नेताओं को प्रमुखता दी गई है।


Next Story