विश्व

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

jantaserishta.com
29 Oct 2026 2:56 PM IST
ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा
x
मैड्रिड: स्पेन में बुधवार सुबह हुए दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर ने 68 लोगों की जान ले ली, इसके बाद मैड्रिड में लोग सड़कों पर उतर आए। देर रात तक हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें और पटाखे फेंके।
स्पेनिश समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, मैड्रिड में 1,000 से ज्यादा लोगों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। दक्षिणपंथी समूहों की अगुवाई में लोग सड़क पर उतरे। बाद में प्रदर्शन झड़प में बदल गया और जवाब में पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया।
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री सांचेज और पुएंते के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कुछ लोगों ने पुएंते को ‘मौत का मंत्री’ तक कहा। उन्होंने रेलवे सुरक्षा की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली का आयोजन दक्षिणपंथी 'फालान्ज' पार्टी और 'रेवुएल्टा' जैसे अन्य समूहों ने किया था। वहीं, 'वॉक्स' से जुड़े संगठन 'सोलिदारिदाद' ने एक अलग प्रदर्शन किया।
तनाव तब बढ़ गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश की। इसके जवाब में दंगा-रोधी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गुस्से में लोगों ने फिर पटाखे और खाली बोतलें फेंकनी शुरू की जिसके जवाब में हलके बल का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अंततः भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
बुधवार सुबह, मैड्रिड के दक्षिण में उर्डा शहर के पास हुआ ट्रेन हादसा, इस साल स्पेन में हाई-स्पीड रेल की दूसरी जानलेवा टक्कर थी। स्पेन के सरकारी प्रसारक आरटीवीई की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कंपनी रेनफे की एक ट्रेन निजी कंपनी इर्यो ट्रेन की पटरी पर खड़ी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई और 180 से ज्यादा घायल हो गए। ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी आई थी जिसके बाद कंट्रोल सेंटर ने एक ट्रेन को दोबारा चलने की इजाजत दी जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ। इससे पहले जनवरी में अडामूज के पास भी एक ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 46 लोगों की जान चली गई थी। उस वक्त ट्रेन बेपटरी हो गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story