विश्व

फ्रांस: पुलिस की गोली से लड़के की मौत के बाद हिंसा जारी

jantaserishta.com
1 July 2023 10:30 AM IST
फ्रांस: पुलिस की गोली से लड़के की मौत के बाद हिंसा जारी
x
पेरिस: पश्चिमी पेरिस के उपनगर नैनटेरे में चार दिन पहले एक पुलिस अधिकारी द्वारा 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फ्रांस में हिंसा जारी है और देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने दी।
मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा, "कल रात, हमारे पुलिस अधिकारियों और अग्निशामकों ने बहादुरी से एक बार फिर हिंसा का सामना किया।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में रात भर में 307 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरान 249 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को देश भर में करीब 40,000 पुलिस बल तैनात किए गए, इनमें पेरिस में तैनात 5,000 पुलिस बल भी शामिल हैं। इले-डी-फ्रांस क्षेत्र के अध्यक्ष वैलेरी पेक्रेसे ने गुरुवार को घोषणा की कि गुरुवार से रात 9 बजे के बाद क्षेत्र में बसें और ट्रामवे नहीं चलेंगे। पेरिस के उपनगर ऑबर्विलियर्स में एक बस केंद्र में दंगाइयों ने 12 बसें जला दीं।
फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, गुरुवार शाम को सड़कों पर आग लगने की 3,880 घटनाएं हुईं। लगभग 1,919 वाहन और 492 इमारतें जला दी गईं। शुक्रवार को इले-डी-फ़्रांस क्षेत्र के एवरी-कौरकोरोन्स में पुलिस स्टेशन का दौरा करते हुए, फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार आपातकाल की स्थिति बहाल करने की संभावना से इंकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को, एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या कर दी थी। इसके कारण पूरे फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story