विश्व

तूफान विफा को लेकर वियतनाम और लाओस में हाई अलर्ट

jantaserishta.com
21 July 2025 3:40 PM IST
तूफान विफा को लेकर वियतनाम और लाओस में हाई अलर्ट
x
वियनतियाने/हनोई: वियतनाम और लाओस में सोमवार को मौसम विभाग ने तूफान विफा के कारण भारी बारिश, अचानक बाढ़, और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। तूफान विफा के कारण देश भर में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और गरज के साथ तूफान आने की आशंका है।
लाओस के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, तूफान विफा के सोमवार और मंगलवार के बीच वियतनाम के पास कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदलने की संभावना है। यह लाओस के उत्तरी और मध्य भागों को प्रभावित कर सकता है, जहां हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश और कुछ मध्य व दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।
निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने के साथ कई दिनों तक लगातार भारी बारिश के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया है। भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जान-माल का नुकसान हो सकता है। सभी नागरिकों को आधिकारिक पूर्वानुमानों और चेतावनियों पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम समाचार एजेंसी के हवाले से बताया है कि वियतनाम में उत्तरी और मध्य इलाकों ने तूफान विफा के संभावित प्रभावों को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। सोमवार शाम को देश में तूफान विफा के दस्तक देने का अनुमान है।
प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों ने नदी के मुहाने, तटीय क्षेत्रों, नदी के किनारों और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों सहित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से निवासियों को निकालना शुरू कर दिया है। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने स्थानीय प्रशासन को समुद्री यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर मछली पकड़ने, मालवाहक और पर्यटक जहाजों के संचालन को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि तूफान के तट पर आने पर किसी भी व्यक्ति को नावों पर रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वियतनाम एयरलाइंस ने सोमवार को उत्तरी बंदरगाह शहर हाई फोंग से जुड़ने वाली कई घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं।
प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार, पूर्वी चीन के फ़ुजियान प्रांत ने भी तूफान विफा के करीब आने पर सोमवार सुबह 8 बजे स्तर-4 बाढ़ नियंत्रण आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story