विश्व

VIDEO: जब पाकिस्तान की ऑनलाइन मीटिंग पर भारतीय हैकर्स ने किया हमला, लगे "जय श्रीराम" के नारे

jantaserishta.com
29 Oct 2020 4:09 PM IST
VIDEO: जब पाकिस्तान की ऑनलाइन मीटिंग पर भारतीय हैकर्स ने किया हमला, लगे जय श्रीराम के नारे
x

इस्लामाबाद. कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान आए दिन दुनिया में अपना प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश करता रहता है। भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान के पीएम सहित पाकिस्तान की पूरी मशीनरी इस काम में लगी हुई है। पाकिस्तान की ऐसी ही कोशिश का भारत के हैकर्स ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। दरअसल पाकिस्तान ने एक ग्रुप द्वारा कश्मीर पर भारत को बदनाम करने के लिए एक ऑनलाइन इंटरनेशल सेमिनार का आयोजन किया गया था, लेकिन भारतीय हॉकर्स ने इस सेमिनार 'जय श्रीराम' के नारे लगा दिए।

पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा आयोजित किए गए इस सेमिनार में ऑनलाइन चर्चा चल रही थी। पाकिस्तान के कई अधिकारी कश्मीर को लेकर विष उगल रहे थे, तभी बीच में कुछ गाने बजने लगे। दरअसल ये गाने भगवाने राम के भजन थे जो हिंदुस्तान में राम भक्त सुनते देखे जा सकते हैं। भजन बजते ही कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यक्ति की तरफ से इन्हें बंद करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान कार्यक्रम के बीच में आवाजें आती रहीं 'हम भारतीय हैं', 'रोते रहो' और 'लोल-लोल'।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story