विश्व

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जारी किया वीडियो, कहा- कोरोना महामारी पर भी विजय पाएंगे

jantaserishta.com
19 Nov 2020 9:09 AM IST
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जारी किया वीडियो, कहा- कोरोना महामारी पर भी विजय पाएंगे
x
फाइल फोटो 

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि जिस तरह भगवान राम राक्षस राज रावण को हराकर अपनी पत्नी सीता के साथ लौटे थे तो लाखों दीयों से उनका स्वागत हुआ, ठीक उसी तरह इस दिवाली हम लोग भी कोरोना के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।

जॉनसन ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अपने संदेश में कहा, भारतीय समुदाय ने सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए काफी त्याग किया है और इस महामारी से लड़ने में प्रशासन को सहयोग भी दिया।



भारतीयों द्वारा वर्चुअल दिवाली मनाने के फैसले पर ब्रिटिश पीएम बोले, मुझे पता है कि अपनों से दूर रहकर त्योहार मनाना आसान नहीं है। वह भी ऐसे समय में जब आप दोस्तों के साथ मस्ती करना चाह रहे हों, उनके साथ समोसा और गुलाब जामुन शेयर करना चाहते हों। जॉनसन ने भारतीयों के त्याग और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रयास प्रेरणा देते हैं।

संकल्प शक्ति पर भरोसा

ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा, निश्चित रूप से आगे बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे लोगों की संकल्प शक्ति, लड़ने की क्षमता और समझदारी पर भरोसा है कि हम इस बीमारी से पार पा लेंगे।

ठीक उसी तरह जिस तरह दिवाली हमें सिखाती है कि अंधकार पर प्रकाश, अच्छाई पर बुराई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत होती है। बता दें कि जॉनसन ने इंग्लैंड में लॉकडाउन के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है। लॉकडाउन दो दिसंबर तक रहेगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story