विश्व

मैरिज हॉल में आग, 100 से ज्यादा लोगों की मौत का वीडियो

jantaserishta.com
27 Sept 2023 9:03 AM IST
मैरिज हॉल में आग, 100 से ज्यादा लोगों की मौत का वीडियो
x
देखें वीडियो.
बगदाद: इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह के अल-हमदानिया शहर में एक मैरिज हॉल में आग लगने से 100 से अधिक लोग मारे गए और 150 से अधिक अन्य घायल हो गए। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी दी।
आधिकारिक इराकी न्‍यूज एजेंसी (आईएनए) ने इराकी सिविल डिफेंस के हवाले से बताया कि घटना मंगलवार आधी रात से पहले हॉल बिल्डिंग में हुई, जो अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बनी थी। शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर आतिशबाजी के कारण आग लगी। भीषण आग के कारण इमारत का वह हिस्सा ढह गया। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story