विश्व

अरबपति की Hummer का वीडियो वायरल, SUV 46 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची

jantaserishta.com
29 July 2023 9:53 AM IST
अरबपति की Hummer का वीडियो वायरल, SUV 46 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दुबई के शेख और उनकी शान-ओ-शौकत दुनिया भर में मशहूर है. लग्ज़री लाइफ-स्टाइल और अनोखे अंदाज के चलते आए दिन कोई न कोई सुर्खियों में रहता है. इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शेख के भिमकाय 'Hummer' का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि, ये दुनिया का सबसे बड़ी हमर एसयूवी है. जाहिर, है जितनी बड़ी इसकी साइज है इसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा लेगा. रेगुलर हमर के मुकाबले ये एसयूवी कई गुना बड़ी है, जो कि अपने आप में सड़क पर चलते-फिरते बंगले से कम नहीं है.
ख़ास बात ये है कि, भले ही ये साइज़ में इतनी विशाल है लेकिन इसे एक रेगुलर कार की ही तरह ड्राइव किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि, ये हमर एच1 'X3' संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सत्तारूढ़ शाही परिवार के सदस्य शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये Hummer उनके कार कलेक्शन का हिस्सा है और इस तरह के तकरीबन सैकड़ों गाड़ियां उनके कलेक्शन में शामिल हैं. इतना ही नहीं उनके कुछ वाहनों ने अपने अनोखे लुक और डिज़ाइन के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story