ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों में बम गिराते अमेरिकी विमानों का वीडियो आया सामने, ट्रंप का संबोधन कुछ देर में

ईरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दे डाली है। उसके तीन पर परमाणु ठिकानों पर बम बरसाने के बाद ट्रंप ने ईरान से कहा है कि अब रुक जाओ, नहीं तो और हमले करेंगे। ट्रंप ने शांति कायम होने की बात कही है।
बता दें कि फोर्दो के अलावा दो अन्य ईरानी परमाणु संयंत्रों पर भी हमला हुआ है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इसफहन और नातांज परमाणु ठिकानों के करीब हमले देखे गए हैं। ईरान ने भी अपने परमाणु ठिकानों पर हमले की पुष्टि कर दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि फोर्दो परमाणु ठिकाने के कुछ हिस्सों पर दुश्मन के हवाई हमलों से असर पड़ा है।
बता दें कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है। इजरायल और ईरान में पिछले कई दिनों से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे थे। इस बीच, शनिवार को अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर्स विमानों के जरिए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम बरसा कर ईरान को करारा झटका दे दिया।
ईरान के जिन तीन न्यूक्लियर साइट्स पर बमबारी हुई है, उनके नाम फोर्दो, नतांज और इस्फहान हैं। इन तीन ठिकानों में फोर्दो काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाना था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया है कि फोर्दो पर विमान ने बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।





