विश्व

VIDEO: पाकिस्तान में सातवें आसमान पर महंगाई, एक किलो अदरक का दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
16 Dec 2020 9:26 AM IST
VIDEO: पाकिस्तान में सातवें आसमान पर महंगाई, एक किलो अदरक का दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
x

इस्लामाबाद: इमरान खान (Imran Khan) के 'नए पाकिस्तान' में महंगाई इस कदर बढ़ गई है लोगों को सब्जी खरीदने से पहले भी सौ बार सोचना पड़ रहा है. रावलपिंडी में एक किलो अदरक 1000 रुपये का बिक रहा है. जबकि शिमला मिर्च की कीमत भी 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इमरान खान (Imran Khan) की पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) ने एक न्यूज चैनल का वीडियो ट्वीट कर पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के लिए इमरान पर निशाना साधा है.

गलत नीतियों का खामियाजा
इमरान खान (Imran Khan) की गलत नीतियों का खामियाजा आवाम को भुगतना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में सब्जियों की कीमत में अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली है. अदरक, शिमला मिर्ची से लेकर सभी सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि इमरान सरकार फिर भी अपनी पीठ थपथपा रही है. चीनी के दाम कम करने को सरकार अपनी उपलब्धि करार दे रही है.
इस मामले पर खामोश हैं Khan
चंद रोज पहले इमरान खान ने दावा किया था कि उनके देश में चीनी अब 81 रुपये प्रति किलो बिक रही है. उन्होंने खुद की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण ही पिछले महीने 102 रुपये किलो बिक रही चीनी की कीमत अब 81 रुपये तक आ गई है. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने कीमत कम करने के लिए गठित अपनी टीम की भी तारीफ की थी, लेकिन सब्जियों के बढ़ते मूल्य पर खान खामोश हैं.
गेहूं भी हो रहा पहुंच से दूर
पाकिस्तान में इस साल गेहूं की कीमतों ने भी रिकॉर्ड छलांग लगाई है. जिसके चलते कुछ समय पहले आटे को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. विशेषज्ञों का कहना है कि इमरान खान की गलत नीतियों के चलते ही देश में महंगाई की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले दिसंबर में गेहूं की कीमत 2000 रुपये प्रति 40 किलो पर पहुंच गई थी, इस साल अक्टूबर में ही यह रिकॉर्ड टूट गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story