VIDEO: दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिला AK-47 राइफल, गेस्ट हुए हैरान, फिर..

नई दिल्ली. शादी-विवाह समारोह में आने वाले गेस्ट दूल्हा-दुल्हन को अपनी तरफ से गिफ्ट में कुछ न कुछ देते हैं। कई गेस्ट ऐसे होते हैं जो बिलकुल अलग और अनोखे तरह के गिफ्ट देते हैं, हालांकि क्या आप सोच सकते हैं कि शादी में दूल्हा-दुल्हन को AK-47 गिफ्ट की जा सकती है। दरअसल ऐसा एक वीडियो पाकिस्तान आदिल अहसान नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है, जो खुद को पाकिस्तान के समा टीवी का पत्रकार बताता है। आदिल एहसान द्वारा पोस्ट किए वीडियो में एक शादी समारोह में एक महिला दूल्हे का माथा चूमती है और फिर उपहार स्वरूप उसे राइफल भेंट करती है। इस दौरान विवाह समारोह में मौजूद अन्य गेस्ट आश्चर्यचकित रह जाते हैं और खुशी में शोर मचाते हैं।
ये वीडियो कहां का है, कब का है इसकी पुष्टि हम तो नहीं करते लेकिन आदिल के प्रतिक्रिया देने वाले अन्य यूजर इस वीडियो को पाकिस्तान का बता रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। मोहम्मद ताहिर नाम के एक यूजर लिखते हैं, "पाकिस्तान अब खात्मे की ओर है, जब पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है, तब पाकिस्तानी लोग पीछे जा रहे हैं। अब वे पहले मध्यकालीन युग तक पहुंच गए, कुछ सालों में Stone age तक पहुंच जाएंगे।"
एक अन्य यूजर आजीमा लिखती हैं, "माफ कीजिए, ये पाकिस्तानी कल्चर का प्रतिधिनित्व नहीं करते।" वहीं जुल्फी कादिकर नाम का एक यूजर लिखता है, "किसी इसे बताना होगा कि बंदुक की नाल ऊपर की तरफ रखी जाती है। कुछ परंपराएं भूला दी गई हैं।" कलीम अंजूम नाम के एक यूजर लिखते हैं, "बहुत सुंदर गिफ्ट, अल्लाह इसे आराम से इस्तेमाल का करने का साहस दे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





