विश्व
विजय भाषण: पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद, कहा- रूस बनेगा मजबूत
jantaserishta.com
18 March 2024 10:18 AM IST

x
फाइल फोटो
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में भाषण देते हुए नागरिकों को धन्यवाद दिया। चुनाव आयोग ने मतगणना में उन्हें देश का फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर होते हुए दिखाया है।
रविवार रात अपने समर्थकों के समक्ष बोलते हुए पुतिन ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत से रूस ओर मजबूत व प्रभावशाली बनेगा। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहेे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया। पुतिन ने जोर देकर कहा कि "देश में शक्ति का एकमात्र स्रोत रूसी लोग हैं और जब देश की दिशा तय करने की बात आती है, तो प्रत्येक नागरिक का वोट मायने रखता है।"
उन्होंने कहा, "मैं उन लक्ष्यों को हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा, जिन्हें हम सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।" चुनाव आयोग के अनुसार इस चुनाव में रिकॉर्ड 74 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के 67.47 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है।
आयोग के अनुसार मॉस्को के समयानुसार रविवार देर रात 1 बजे तक 80 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी थी और पुतिन 87.15 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





