विश्व

उपराष्ट्रपति नायडू ने गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- सुधार समय की मांग

Subhi
1 Jun 2022 12:42 AM GMT
उपराष्ट्रपति नायडू ने गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, बोले- सुधार समय की मांग
x
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार 31 मई को गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुधार समय की मांग है, हमारा उद्देश्य लोगों को खुश करना है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार 31 मई को गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुधार समय की मांग है, हमारा उद्देश्य लोगों को खुश करना है। साथ ही कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि संख्या में केवल 1,500 होने के बावजूद आपने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपराष्ट्रपति नायडू ने इस बात की सरहाना की कि प्रमुख भारतीय त्योहार पूरे समुदाय द्वारा एक साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने उनसे स्थानीय कानूनों और रीति-रिवाजों का सम्मान करने के साथ-साथ और लोगों को तक पहुंचाने और इसकी देखभाल के साथ पुराने भारतीय मूल्यों और प्रकृति के सम्मान की बात कही।

साथ ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को इंडिया-गैबॉन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापारिक समुदाय को भी संबोधित किया।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को गैबॉन के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में मध्य अफ्रीकी देश के साथ काम करने और क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को व्यापक बनाने के लिए भारत की इच्छा व्यक्त की।

नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

उपराष्ट्रपति नायडू गैबॉन, सेनेगल और कतर की तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को यहां पहुंचे। नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टियन ओसूका रापोंडा के साथ मुलाकात की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करते हुए, नेताओं ने विकास, ऊर्जा, व्यापार, जलवायु सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संदर्भ में पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया कि उपराष्ट्रपति ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के हमारे दायरे का विस्तार करने के लिए गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उपराष्ट्रपति की यात्रा का अंतिम पड़ाव चार से सात जून तक कतर में होगा।


Next Story