विश्व

ऑफिस का बेहद चौंकाने वाला VIDEO, महिला ने ये क्या कर डाला!

jantaserishta.com
8 March 2025 4:48 PM IST
ऑफिस का बेहद चौंकाने वाला VIDEO, महिला ने ये क्या कर डाला!
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: हर ऑफिस में इंक्रीमेंट का दिन किसी के लिए खुशियां लाता है तो किसी के लिए गम. किसी को प्रमोशन मिल जाता है, तो कोई मायूस रह जाता है. लेकिन क्या हो जब इसी इंक्रीमेंट और प्रमोशन की वजह से ऑफिस में मर्डर की साजिश रच दी जाए?
कुछ ऐसा ही हुआ ब्राजील के अबाइदा डी गोइआस शहर में, जहां एक महिला को अपने सहकर्मी की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
गॉयस सिविल पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला, जिसका नाम सामने नहीं लाया गया है, अपने सहकर्मी की तरक्की से नाराज थी. 14 फरवरी को बॉस ने प्रमोशन का ऐलान किया, जिससे वह गुस्से में आ गई और सहकर्मी से बहस करने लगी. महिला को उम्मीद थी कि इस बार उसका प्रमोशन होगा, लेकिन यह प्रमोशन किसी और को मिल गया. गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने बदला लेने की ठान ली.
डेली मेल की रिपोर्ट बताती है कि जब प्रमोशन पाने वाली महिला ऑफिस से बाहर गई, तो आरोपी ने उसकी पानी की बोतल में जहरीला केमिकल मिला दिया. CCTV फुटेज में यह पूरा वाकया कैद हो गया, जिसमें आरोपी को पानी में कुछ मिलाते हुए देखा गया. जब पीड़िता ने पानी पिया, तो उसे मुंह में जलन महसूस हुई, जिसके बाद उसने तुरंत मेडिकल सहायता ली.
आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया गया है. अगर दोषी साबित हुई, तो उसे 6 से 20 साल की जेल हो सकती है. ये घटना ब्राजील में तेजी से बढ़ रहे जहरीले हमलों के मामलों के बीच सामने आई है. हाल के महीनों में, देश में कई हाई-प्रोफाइल जहर देने की घटनाएं हुई हैं.
जनवरी में, डेजी डॉस एंजोस नामक एक महिला को अपने पति के परिवार के तीन सदस्यों को जहरीला क्रिसमस केक खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुछ हफ्तों बाद, वह रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी जेल की कोठरी में मृत पाई गई. वहीं, मारिया सिल्वा नाम की एक और महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन पर नए साल के दिन दोपहर के भोजन में जहर मिलाने का आरोप था, जिससे उसके अपने परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story