विश्व

बेहद शर्मनाक हरकत! कोर्ट तक हैरान, भीड़भाड़ वाले इलाके में कपल ने...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Nov 2022 2:07 PM IST
बेहद शर्मनाक हरकत! कोर्ट तक हैरान, भीड़भाड़ वाले इलाके में कपल ने...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

खुलेआम संबंध बनाने वाले फिरबी को भी यही सजा सुनाई गई है.
नई दिल्‍ली: शहर के भीड़भाड़ वाले एक चौराहे पर अश्लील हरकत करने के मामले में एक महिला को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. महिला ने चौराहे पर आपत्तिजनक हरकत की थी और वीडियो शेयर भी किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद 35 साल की केली कसिंस (Kelly Cousins) के खिलाफ जांच की गई थी. केली ब्रिटेन के लिवरपूल में रहती हैं. केली ने जो फिरबी (Joe Firby) नाम के शख्स के साथ सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाई थी.
वहां से गुजर रहे लोगों ने भी केली कसिंस और फिरबी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया था. वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. केली कसिंस ने खुद भी वीडियो शेयर किया था.
केली कसिंस ने कहा था- 'हमारे हाथ से चीजें निकल गई थीं, यह सब कुछ पहले से सुनियोजित तरीके से प्‍लान नहीं किया गया था. मुझे इस बात का अफसोस है. मैं इस हरकत की जिम्‍मेदारी लेती हूं. लेकिन अब मैं पहले की बातें पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहती हूं.'
प्रोसेक्‍यूटर एंड्रयू पेज ने कोर्ट में कहा, 'जो शख्‍स महिला के साथ था, उसकी पहचान कर ली गई है. कपल खुलेआम लोगों के बीच संबंध बना रहा था. वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया था.' एंड्रयू पेज ने कहा कि कसिंस ने इस फुटेज को Ruby Rose VIP यूजरनेम से शेयर किया था.
हालांकि, कोर्ट में कसिंस का बचाव करते हुए वकील हीथर तूही ने कहा कि इस मामले में आम जनता में से किसी ने भी शिकायत नहीं की है. जब यह वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस अलर्ट हुई. इस घटना से किसी को कोई भी हानि नहीं हुई है.
इस मामले में कसिंस को 10 सप्‍ताह के लिए जेल में रहने की सजा मिली है. लेकिन, इसे 12 महीने के लिए सस्पेंड रखा गया है. हालांकि, कसिंस को 40 घंटे अनपेड वर्क करना होगा. वहीं उन्‍हें 25 दिन तक सोशल एक्टिविटी करनी होंगी. कसिंस के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले फिरबी को भी यही सजा सुनाई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story