विश्व

'बेहद घिनौना'...रईस कारोबारी ट्रंप के इस फैसले पर हुए आग बबूला

jantaserishta.com
4 Jun 2025 8:08 AM IST
बेहद घिनौना...रईस कारोबारी ट्रंप के इस फैसले पर हुए आग बबूला
x
Elon Musk भड़के.
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन के नए टैक्स और खर्च विधेयक (tax-and-spending bill) पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलन मस्क ने इस बिल को 'बेहद घिनौना' (disgusting abomination) बताते हुए कहा कि ये घाटे को बढ़ा देगा.
इसके साथ ही मस्क ने लिखा कि 'माफ़ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता...',ये कांग्रेस का खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक बिल है. जिन लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया है, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हों ने गलत किया.
मस्क ने आगाह किया कि ये विधेयक अमेरिका के पहले से ही विशाल बजट घाटे को बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देगा, जिससे देश पर अस्थिर कर्ज़ का बोझ और गहराएगा.
कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने 'गवर्नमेंट एफिशिएंसी विभाग' (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी थी संघीय खर्च को कम करना. उन्होंने इस विवादित विधेयक से खुद को स्पष्ट रूप से अलग कर लिया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने एलन मस्क की आलोचना को हल्के में लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले से जानते थे कि एलन मस्क इस बिल को लेकर क्या सोचते हैं, लेकिन एलन मस्क का ये कदम उनका (ट्रंप) नजरिया नहीं बदलेगा. यह बिग ब्यूटीफुल बिल है और राष्ट्रपति इसके साथ खड़े हैं. बता दें कि इस बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक नीति की रीढ़ बताया है, जबकि मस्क इसे अनियंत्रित खर्च का प्रतीक मान रहे हैं.
एलन मस्क ने 2024 में ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का दान दिया था. इसके बाद उन्होंने 'Deficit Optimization and Government Efficiency (DOGE)' नामक पहल को भी लीड किया, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है. इसका उद्देश्य सरकारी अपव्यय को जड़ से खत्म करना था.
केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने एलन मस्क का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही हैं. जवाब में मस्क ने दो शब्दों में जवाब दिया- 'Simple math'. हालांकि, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने मस्क की आलोचना को बहुत निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने एलन मस्क से सोमवार को 20 मिनट तक बात की थी और समझाने की कोशिश की थी कि यह बिल भारी टैक्स में कटौती और चुनावी वादों की पूर्ति की दिशा में पहला मजबूत कदम है. लेकिन एलन इसे समझ नहीं पा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null