विश्व

2022 की पहली तीन तिमाहियों में वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था 17 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

jantaserishta.com
31 Dec 2022 9:24 AM IST
2022 की पहली तीन तिमाहियों में वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था 17 प्रतिशत से अधिक बढ़ी
x
काराकास (आईएएनएस)| वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था 2022 की पहली तीन तिमाहियों में 2021 की समान अवधि की तुलना में 17.73 प्रतिशत बढ़ी है। यह जानकारी सेंट्रल बैंक ऑफ वेनेजुएला ने दी। बैंक ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि वर्ष की पहली तिमाही के दौरान स्थिर कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद में 17.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दूसरी में यह 23.3 प्रतिशत और तीसरी में 13.22 प्रतिशत बढ़ी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तीन तिमाहियों में सार्वजनिक क्षेत्र की उत्पादकता में 20.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निजी क्षेत्र की उत्पादकता में 15.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक वृद्धि वाले क्षेत्रों में परिवहन और भंडारण (54.35 प्रतिशत), विनिर्माण (39.61 प्रतिशत) और वाणिज्य (25.28 प्रतिशत) शामिल हैं।
निर्माण क्षेत्र में 35.45 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिसमें गैर-आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस बीच रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्ष प्रबंधन और संयुक्त उद्यमों के माध्यम से कच्चे तेल की उत्पादन क्षमता में सुधार के कारण जनवरी और सितंबर के बीच तेल क्षेत्र में 27.09 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
बैंक ने रिपोर्ट में कहा कि पिछली पांच तिमाहियों में अधिकांश आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक वृद्धि स्पष्ट रही है, जो राष्ट्रीय उत्पादक तंत्र के अनुकूल प्रदर्शन को दर्शार्ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story