विश्व

अमेरिकी विमानों की घुसपैठ से भन्नाया वेनेजुएला, बोला-ऐसी गलती मत करो

jantaserishta.com
3 Oct 2025 9:38 AM IST
अमेरिकी विमानों की घुसपैठ से भन्नाया वेनेजुएला, बोला-ऐसी गलती मत करो
x
कराकस: अमेरिका ने वेनेजुएला और अन्य ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान चलाते हुए दक्षिणी कैरिबियन सागर में युद्धपोत तैनात किए हैं। अब एक बार फिर अमेरिकी लड़ाकू विमान वेनेजुएला के आसमान में उड़ते देखे गए। वेनेजुएला ने इसे उकसाने की कार्रवाई बताते हुए इस अवैध घुसपैठ की निंदा की है।
हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना ने यह कहते हुए छोटी नावों पर हमला कर दिया था कि ये वेनेजुएला से ड्रग्स की तस्करी में शामिल थीं। इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने वाशिंगटन को दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पर सैन्य हमलों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा, "ऐसी गलती मत करो।"
वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि गुरुवार को हमारे तटों से लगभग 75 किलोमीटर दूर अमेरिकी विमानों के उड़ने का पता लगाया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कदम वेनेजुएला के लिए एक उकसावे की कार्रवाई है, जो राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा है। यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कैरेबियन सागर में अमेरिका के युद्धपोतों की मौजूदगी ने वेनेजुएला के नागरिक विमानों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इससे पहले, वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने दक्षिणी कैरेबियन सागर में अमेरिकी विमानों की तैनाती और वेनेजुएला के उन लोगों के खिलाफ अमेरिकी सरकार के सैन्य उत्पीड़न की निंदा की, जो शांति, काम और खुशी चाहते हैं।
पैड्रिनो ने गुरुवार को कहा कि वेनेजुएला की वायु रक्षा प्रणाली ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर 400 समुद्री मील की गति से उड़ते हुए कम से कम पांच अमेरिकी विमानों का पता लगाया। बाद में विदेश मंत्रालय के साथ एक संयुक्त बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विदेशी विमानों की घुसपैठ गुरुवार को वेनेजुएला के तट से 75 किलोमीटर दूर हुई। अधिकारियों के अनुसार, कोलंबिया की एवियनका एयरलाइन का एक विमान भी अमेरिकी विमानों के वेनेजुएला की सरहद में उड़ने का गवाह बना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story