विश्व
ट्रंप के एयरस्पेस बंद करने की घोषणा पर वेनेजुएला, बोला- कराकस पर दबाव बना रहा यूएस
jantaserishta.com
30 Nov 2025 9:52 AM IST

x
न्यूयॉर्क: वेनेजुएला के रास्ते यूएस में ड्रग्स की सप्लाई पर अमेरिका का सख्त रुख जारी है, जिससे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर भी बातचीत की थी, लेकिन अब ट्रंप ने वेनेजुएला में एयरस्पेस बंद करने की घोषणा कर दी, हालांकि इस पर वेनेजुएला की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
वेनेजुएला सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "ट्रंप की टिप्पणी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है और किसी स्वतंत्र राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति सीधी धमकी है। अमेरिका लगातार वेनेजुएला पर दबाव बनाने और कराकस की राजनीतिक स्थिरता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।"
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था, "सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग डीलर और ह्यूमन ट्रैफिकर्स से निवेदन है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!" एयरस्पेस बंद करने के ऐलान के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी कर रहा है? फिलहाल इन कयासों पर अमेरिका की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
अमेरिका लगातार आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला के रास्ते से यूएस में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। इसी वजह से कैरेबियन सागर में अमेरिका ने बीते कुछ हफ्तों में हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका ने हवा से 20 से ज्यादा जहाजों पर हमला किया और 80 से ज्यादा लोग मारे गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे पर सैनिकों को संदेश दिया, “हम उन्हें जमीन से रोकना शुरू करेंगे। जमीन पर कार्रवाई आसान है और बहुत जल्द शुरू होने वाली है।” इस इलाके में भारी संख्या में एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड फोर्ड के अमेरिकी नेवी जहाजों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15,000 मिलिट्री के लोग तैनात हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ट्रंप और मादुरो ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने दूसरी बातों के अलावा सीधी मुलाकात को लेकर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो भी फोन पर जुड़े थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





