विश्व
विभिन्न यूरोपीय देशों ने गाजा सहायता बेड़े को रोकने का विरोध किया
jantaserishta.com
3 Oct 2025 4:51 PM IST

x
बीजिंग: इजरायली नौसेना ने गाजा पट्टी में मानवीय सहायता ले जा रहे जहाज 'ग्लोबल रेजिलिएंस फ्लीट' को 1 अक्टूबर की शाम से 2 अक्टूबर की सुबह तक खुले समुद्र में रोक लिया, जिससे उसमें सवार 400 से ज्यादा लोग हिरासत में आ गए।
विभिन्न यूरोपीय देशों के राजनेताओं और नागरिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इजरायल से अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने, बंदियों की सुरक्षा की गारंटी देने और गाजा पट्टी में सैन्य अभियान बंद करने की मांग की।
इजरायल द्वारा बेड़े को रोके जाने की खबर के बाद, 1 अक्टूबर की शाम को इटली में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। रोम, मिलान, नेपल्स, ट्यूरिन, जेनोआ और अन्य शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, कई रेलवे स्टेशनों पर धरना दिया और ट्रेनों को रोका।
इतालवी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 'ग्लोबल रेजिलिएंस फ्लीट' में शामिल लगभग 40 इतालवी नागरिकों को इजरायल ने हिरासत में लिया। इतालवी ट्रेड यूनियनों ने इजरायल के प्रति इतालवी सरकार की नीति का विरोध करने और फिलिस्तीन के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए 3 अक्टूबर को आम हड़ताल की घोषणा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





