विश्व

OMG! रूस-यूक्रेन जंग के बीच पिशाच की तस्वीर वायरल, बोला- मैं तुम्हारी आत्मा के लिए आ रहा हूं

jantaserishta.com
12 March 2022 4:20 PM IST
OMG! रूस-यूक्रेन जंग के बीच पिशाच की तस्वीर वायरल, बोला- मैं तुम्हारी आत्मा के लिए आ रहा हूं
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के सुरक्षा बल (General Staff of the Armed Forces of Ukraine) ने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में एक फाइटर पायलट को दिखाया गया है. इस तस्वीर का कैप्शन है- 'हेलो, रूसी खलनायकों, मैं तुम्हारी आत्मा के लिए आ रहा हूं- कीव का पिशाच!' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. एक ही दिन में इस तस्वीर को एक फेसबुक पेज पर 7700 से अधिक बार शेयर किया गया है.

असल में यूक्रेन में इस तरह की चर्चा चल रही है कि Ghost of Kyiv नाम के एक फाइटर पायलट ने 10 रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराया है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है और कई लोग इसे काल्पनिक कहानी भी कह रहे है. लेकिन इसी बीच यूक्रेन के सुरक्षा बल ने जब यह तस्वीर पोस्ट की तो फिर से यूक्रेन के 'पिशाच' की चर्चा होने लगी. अब तक रूस के आक्रमण का मजबूती से सामना कर रही यूक्रेन की सेना और आम लोगों के लिए यह 'पिशाच' साहस का प्रतीक भी बन गया है. यूक्रेन की पूरी वायु सेना के लिए भी इस प्रतीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
हालांकि, यूक्रेन के सुरक्षा बल ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें पायलट का नाम या पहचान जाहिर नहीं की गई है. इसमें एक पायलट ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए, डार्क वाइजर के साथ कॉकपिट में नजर आता है. वह MiG-29 जेट में बैठा मालूम पड़ता है.
यूक्रेन दावा करता रहा है कि उसने रूस के कई एयरक्राफ्ट को मार गिराया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के वक्त रूस के पास करीब 1200 लड़ाकू जहाज थे. वहीं, यूक्रेन के पास सिर्फ 124 फाइटर एयरक्राफ्ट थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story