विश्व

वैलेंटाइन डे 2022: गूगल ने दुनिया को खास पक्षी के प्रतीक के जरिए डूडल बना कर दी शुभकामनाएं, जानिए क्या है संदेश

Renuka Sahu
14 Feb 2022 2:46 AM GMT
वैलेंटाइन डे 2022: गूगल ने दुनिया को खास पक्षी के प्रतीक के जरिए डूडल बना कर दी शुभकामनाएं, जानिए क्या है संदेश
x

फाइल फोटो 

हर विशेष मौके पर डूडल बनाकर संदेश देने वाले विश्व के अग्रणी सर्च इंजन गूगल ने Valentines Day 2022 के मौके पर भी यह भूमिका निभाई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर विशेष मौके पर डूडल बनाकर संदेश देने वाले विश्व के अग्रणी सर्च इंजन गूगल ने Valentines Day 2022 के मौके पर भी यह भूमिका निभाई है। अपने डूडल में हैमस्टर (Hamster) के जोड़े के प्रतीक के जरिए गूगल ने दुनिया को प्यार का संदेश दिया है। यह उस पक्षी युगल के फिर एक होने का संदेश दे रहा है, जो किसी भुलभुलैया में अलग हो गए थे। गूगल ने इस हैमस्टर पक्षी के जोड़े को अपने लोगो के साथ प्रस्तुत किया है।

दुनिया को प्यार का संदेश देने वाले संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व पूरे विश्व के प्रेमी युगल खासतौर से मनाते हैं। इसे प्यार के इजहार करने का दिन माना जाता है। फरवरी वसंत ऋतु के आगाज का महीना होता है और इस दौरान प्रकृति रंगीन मौसमी फूलों के जरिए अपनी अनुपम छटा बिखेरती है। इन फूलों के माध्यम से प्रकृति समूची दुनिया को प्यार और शांति का संदेश देती है।
सिमटे तो दिले आशिक, फैले तो जमाना है...
वैलेंटाइन डे कोई भी एक-दूसरे के लिए प्रेम प्रदर्शित कर मना सकता है। शायद इसी पर्व के जिगर मुरादाबादी ने यह शेर लिखा है- ' इक लफ़्ज़े-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है, सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है'। यह पर्व प्रेमी युगलों के लिए तो खास है ही, लेकिन इसे अपनी सोच के विस्तार के जरिए 'वसुधैव कुटुंबकम' तक फैलाया जा सकता है।
रोमन त्योहार से हुई वैलेंटाइन डे की शुरुआत
वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोमन त्योहार लुपरकेलिया से हुई है। दुनिया भर में लोग अपने प्रियजनों के बीच चॉकलेट, फूलों और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। कुछ लोग अपने प्रियजन को डिनर के लिए बाहर ले जाते हैं। इस मौके पर दुकानों, मॉलों व होटलों, रेस्त्रां आदि को विशाल तौर से सजाया जाता है। होटले रेस्त्रां के मेनू में खास व्यंजन शुमार किए जाते हैं।
वैलेंटाइन्स दिवस, वर्षों पहले, ज्यादातर अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय था। ब्रिटेन में वेलेंटाइन डे ने 17 वीं शताब्दी के आसपास लोकप्रियता हासिल की। भारत में पिछले दो तीन दशकों में या यूं कहें कि उदारीकरण का दौर शुरू होने के बाद यह लोकप्रिय हुआ। भारतीय संस्कृति में भी फरवरी या फागुन माह का ऋतुराज वसंत के आगमन के लिए खासतौर पर मनाया जाता है। इसे प्रणय माह भी माना जाता है। फाग उत्सवों की शुरुआत भी इसी माह से होने लगती है। वैष्णव मत के पुष्टिमार्गीय मंदिरों में वसंत पंचमी से शुरू होने वाले फाग उत्सव 40 दिन चलते हैं। ये मार्च में मस्ती व प्यार के महापर्व होली तक चलते हैं।
Next Story