मनोरंजन

वाहबिज दोराबजी बिकिनी पहने दिखया अपना हॉट अंदाज, तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस

Rounak Dey
23 Oct 2021 12:30 PM IST
वाहबिज दोराबजी बिकिनी पहने दिखया अपना हॉट अंदाज, तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस
x
इस फोटो को शेयर करते हुए वाहबिज ने दोनों फोटो में अंतर बताते हुए यूट्यूब चैनल वाले फोटो को एडिटेड बताया था।

टेलीविजन अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वाहबिज अक्सर अपनी कई तस्वीरें पैंस के साथ शेयर करती हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में वाहबिज ने अपनी एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वाहबिज बिकिनी पहने हुए अपना हॉट अंदाज दिखा रही हैं। वाहबिज इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।




वाहबिज दोराबजी इन दिनों वेकेशंस पर हैं। वो अक्सर गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए जाती रहती हैं। लेकिन इन दिनों वाहबिज अपने गोवा वेकेशंस को काफी मिस कर रही हैं। तभी तो उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। उन्होंने बिकिनी पहने अपनी बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। वाहबिज ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में वाहबिज दोराबजी 2 पीस बिकिनी पहनी हुई हैं। नीले रंग की इस बिकिनी में वाहबिज बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में वाहबिज नीले रंग की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ में स्विमिंग ट्यूब पकड़ा हुआ है। तस्वीर में वाहबिज अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं। वाहबिज की ये तस्वीर उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग कमेंट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बता दें कि वाहबिज दोराबजी ने बीते दिनों उनके बढ़े हुए वजन की गलत खबर बताने के लिए गुस्सा जाहिर किया था।
वाहबिज दोराबजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉट में वाहबिज के मुनिष्का खटवानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की तस्वीर थी। पहली तस्वीर में वाहबिज का वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिखा था। तो वहीं दूसरे फोटो में वाहबिज नॉर्मल स्लिम लग रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए वाहबिज ने दोनों फोटो में अंतर बताते हुए यूट्यूब चैनल वाले फोटो को एडिटेड बताया था।


Next Story